फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के लिए चार बसों में रवाना हुए 200 विद्यार्थी

विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में लखनऊ में होने वाले स्मार्ट फोन व टेबलेट वितरण कार्यक्रम में भाग लेने - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लखनऊ के लिए चार बसों में रवाना हुए 200 विद्यार्थी
विज्ञापन

शामली। जिले के 200 विद्यार्थियों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्टफोन और टैबलेट मिलेंगे। शुक्रवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

वीवी पीजी कॉलेज के एनएसएस के सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय विद्यालय से विजय सिंह पथिक महाविद्यालय कैराना, अशासकीय कालेजों में वीवी पीजी कॉलेज व आरके पीजी कालेज, स्ववित्त पोषित कालेजों में एल्पाइन कालेज जलालाबाद व केएस कालेज ऑफ लॉ के विद्यार्थियों को लेकर चार बसें वीवी पीजी कॉलेज शामली पहुंचीं। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। जिन महाविद्यालयों के विद्यार्थी लखनऊ में सहभागिता कर रहे हैं, उन महाविद्यालय में वितरण समारोह का सीधा प्रसारण अन्य विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा। डॉ. भूपेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि यह उपकरण उनके उज्जवल भविष्य के विकास के लिए बहुत कारगर साबित होगा। मौके पर अनुज जैन, अरविंद कुमार व मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें