मंत्री ने किया गोशाला का लोकार्पण
बाबरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बाबरी में एक अस्थाई गोशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने गौशाला में पौधारोपण भी किया। पशुओं को हरा चारा भी खिलाया।
रविवार को बाबरी में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने एक अस्थाई गौशाला का लोकार्पण किया। इस गौशाला के मिल जाने से क्षेत्र के आवारा पशुओं के लिए एक सहारा बनेगा। इस गौशाला के लोकार्पण करते समय कैबिनेट मंत्री ने गौशाला में मौजूद गौवशों को हरा चारा भी खिलाया। इस दौरान गौशाला में पौधारोपण भी किया। डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, बीडीओ पंकज कुमार, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, वीरेंद्र सिंह, अनगपाल प्रधान, सोमबीर प्रधान, प्रदीप गोगवान, पदमसिंह सैनी, मास्टर रविंद्र सिंह सैनी, संजय भदौड़ा, योगेश भदौड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।