20 नए कोरोना संक्रमित मिले
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। बुधवार को 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 86 लोग नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 335 हो गई है।
बुधवार को शामली शहर में करीब माजरा रोड, दयानंद नगर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गांव मनट में एक, जसाला में एक, एलम में एक, मालेंडी में एक, कसेरवा कलां में एक, गोहरनी में एक, ताना में एक, खरड़ में तीन, चौसाना में एक, पिंडोरा में एक, दखोड़ी जमालपुर में एक, थानाभवन में एक और सिलावर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को कोरोना के 20 नए केस मिले हैं और 86 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 335 रह गई है।