फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने खंगाला कंवरपाल का अपराधिक इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने खंगाला कंवरपाल का आपराधिक इतिहास
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। दिल्ली के जामिया नगर थाना पुलिस ने चौसाना में दबिश देकर आठ साल से वांछित कंवरपाल उर्फ घुसू उर्फ फिरोज को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उस पर 2013 में दसवीं की छात्रा से धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप है। अब दिल्ली पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी स्थानीय पुलिस से की है। दिल्ली पुलिस ने कंवरपाल उर्फ घुसू उर्फ फिरोज की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराकर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शामली पुलिस ने दिल्ली पुलिस को आरोपी का आपराधिक इतिहास भी उपलब्ध करा दिया है, जिसमें बलवा, छेड़छाड़, मारपीट, गैर इरादतन हत्या एवं गुंडा एक्ट के मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें