फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकीम काला की गुर्गों संग कोर्ट में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। वेस्ट यूपी सहित कई राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुके हरियाणा की जगाधरी जेल में बंद कुख्यात मुकीम काला और उसके तीन गुर्गों की कैराना कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा की जगाधरी जेल से कुख्यात मुकीम उर्फ काला निवासी ग्राम जहानपुरा कैराना, महताब उर्फ काना निवासी ग्राम बलवा शामली, सादर निवासी ग्राम तितरो सहारनपुर और डॉ. इसरार निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान कैराना को पेशी पर लाया गया। इन पर रंगदारी, लूट, हत्या जैसे जघन्य कई अपराधों को अंजाम देने का आरोप है। इनकी पेशी पर आने की सूचना पर कैराना पुलिस अलर्ट हो गई। सुबह से ही पुलिस टीम कोर्ट परिसर में तैनात नजर आई। पेशी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की। कोर्ट में पेशी के बाद चारों बदमाशों को पुन: जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें