फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर गौशाला का निर्माण कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव भैंसवाल निवासी चार भाइयों ने पट्टे की भूमि पर गोशाला का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव भैंसवाल निवासी चार भाईयों रामभजन, रामनिवास, तेजपाल, सोम्मा ने महिलाओं और ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां डीएम अखिलेश सिंह को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उन चार भाइयों को 1975 में पट्टे आवंटित किए गए थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उनसे पट्टे की भूमि खाली करवाकर उस पर गौशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने डीएम से पट्टे की भूमि पर चल रहे गोशला का निर्माण कार्य पर रोक लगाने की डीएम से मांग की। पीड़ितों ने डीएम ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने और कब्जा मुक्त कराई गई जमीन को उन्हें वापस दिलाने की की मांग की है। पीड़ितों के साथ अनुज भारती, अमित देसाई, काल, छोटी, दीपा, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें