फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णनगरी में गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद, पुतले फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
हर हाल में आतंकवाद को दफन करो
विज्ञापन

कैराना। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में कर्णनगरी में सर्वसमाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को आदर्श मुस्लिम जनसेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला बनाकर जुलूस निकाला। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद को दफन करो आदि नारे लगाए। उन्होंने तहसील गेट के सामने पुतले को दहन कर दिया। इस दौरान इमरान, अब्दुल कय्यूम, शौकीन, आजम, फरमान, मनोज, फरीद, जहांगीर, मेराज, विकास, राहिल, आसिफ आदि मौजूद थे। वहीं, भाजयुमो एवं हिंदू युवा वाहिनी द्वारा संयुक्त रूप से पानीपत रोड, शामली बस स्टैंड, बेगमपुरा, चौक बाजार में बाइक रैली निकाली गई। भाजयुमो, हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसके बाद पालिका बाजार के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर अजय कंसल, संजीव कश्यप, धर्मवीर वाल्मीकि, संदीप कश्यप, मनोज, शक्ति सिंघल, सचिन कुमार, वरुण, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें