फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायस क्लब क्राऊन का स्वास्थय शिविर, 54

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में 548 मरीजों की जांच
विज्ञापन

शामली। लायंस क्लब क्राउन द्वारा संचालित शिविरों में 548 मरीजों की जांच की गई। 375 मरीजों ने अपने ब्लड शुगर तथा 263 मरीजों ने आंखों की जांच कराई है। जांच के नमूने नई दिल्ली भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला बड़ियाल में आयोजित पहले शिविर में आंखों की भी निशुल्क जांच डाक्टर अकरम खान ने की। उन्होंने बताया कि तनाव भरी जिंदगी में मनुष्य का स्वास्थ्य सबसे चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। मधुमेह व कोलेस्टरोल जैसे रोग बहुत तेजी के साथ बढ़ रहे है। 60 प्रतिशत जनता पर मधुमेह से पीड़ित होने का खतरा मंडरा रहा है। दूसरा और तीसरा शिविर बुढ़ाना रोड आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ रमेश विश्वकर्मा ने किया। संचालन लायन डाक्टर निलेश वशिष्ठ द्वारा किया गया। इस मौके पर 375 मरीजों ने अपने ब्लड शुगर, कोलेस्टरोल तथा 263 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। क्लब के अध्यक्ष लायन डाक्टर अर्जुन वर्मा ने बताया कि सभी नमूने डाक्टर लाल पैथोलैब नई दिल्ली भेजे जाएंगे। शिविर संयोजक लायन प्रदीप विश्वकर्मा क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन संजय संगल मौजूदा अध्यक्ष लायन डाक्टर अर्जुन वर्मा, लायन विनीत गोयल, लायन अनुप तायल, लायन अंकुर गोयल, लायन आशु गर्ग, लायन राहुल वर्मा, लायन राजकुमार बंसल, लायन प्रभात मित्तल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें