फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया कालोनी में निशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन,

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में 300 मरीजों की जांच
विज्ञापन

झिंझाना। गांव खानपुर कला में जन चेतना कल्याण समिति बावरिया कालोनी के बैनरतले एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों के सेहत की जांच की गई। करनाल से आई चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की और दर्द से बचने के टिप्स दिए। समिति के अध्यक्ष रिटायर राजस्व निरीक्षक जीतराम ने बताया की बावरिया कालोनी में समिति द्वारा गरीब जनता के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनको निशुल्क उपचार दिया गया। कैप में समिति के पदाधिकारी, होश्यार सिंह, रामनिवास, मोनू तोमर, मांगेराम, बनारसी दास, जीतपाल, विजयपाल, चतरू, अशोक कुमार आदि रहे। चिकित्सकों की टीम में गौरव सचदेवा, हड्डी रोग विशेषज्ञ ,प्रियंका, रजत, साक्षी, संदीप, जे एस रंधावा, मनु गुप्ता, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें