शामली। रविवार को नगरपालिका परिषद कार्यालय में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक मे 20 मामलों में सुनवाई हुई। जिनमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों में अगले सप्ताह का समय दिया गया है।
सुनवाई के दौरान खेड़ी करमू निवासी पारूल व शुभम निवासी महावीर चौक मुजफ्फरनगर, शामली की नई बस्ती माजरा रोड निवासी फिरोज, संजीदा पुत्री सदीक निवासी कासमपुर बागपत, दीप माला पुत्री नाथीराम निवासी इंदिरा कालोनी शामली व मेरठ निवासी हरविंद्र पर सुनवाई हुई। तीन मामलों का निस्तारण किया गया। पुलिस की ओर से ऐच्छिक ब्यूरो सदस्य मीनू बालियान, रामकुमार वर्मा, मोनिका कपूूर, श्रीकांत जैन, रीना गौतम, ईश्वर दयाल कंसल, मालिनी गर्ग, तरुण अग्रवाल, पूजा संगल, इशरत जहां, बीना अग्रवाल, पवन कुमार संगल उपस्थित रहे।