फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब व लोहिया के सपनों का देश बनाए - सुधीर पवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब व लोहिया के सपनों का देश बनाएं : सुधीर
विज्ञापन

शामली। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर एवं डाक्टर राममनोहर लोहिया के सपनों का भारत बनाने के लिए सपा से जुड़ने की लोगों को जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ की नीतियों के चलते बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान आज खतरे में है।
विज्ञापन

रविवार को मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित सपा के जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा सरकारें संवैधानिक संस्था को कमजोर कर देश में पूूंजीपतियों का राज कायम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सपा को मजबूत करने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि सपा को मजबूत करने के लिए हर जाति में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि दलितों के कल्याण व रोजगार के लिए योजनाएं अखिलेश सरकार ने शुरू की। उन्होंने कहा कि केंद्र व भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हुई है। समाजवादी पार्टी के विस्तार कार्यक्रम के तहत दलित समाज के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा मेेें शामिल किए गए दलितों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र वालिया, जिला सचिव उमेश कुमार जिला पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, पाल सिंह कश्यप, भारतवीर, हरेंद्र मानकपुर, सुरेशपाल, राजीव, मिथुन, राजेश, दीपक, गौरव, राजीव, राहुल, नुकुल, सतीश, श्रवण कुमार, रामलखन, सोनू, नाथीराम, राजेश कुमार, अमित कुमार, कुलदीप कुमार, हर्षित, चतरसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें