फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई माताओं ने मांगा मानदेय दस हजार रूपये मासिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई माताओं ने मांगा मानदेय दस हजार रुपये मासिक
विज्ञापन

शामली। जिले की रसोई माताओ ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुुए प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को जिले की रसोई माताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। रसोई माताओं ने कहा कि वह स्कूलों में भोजन पकाती है, जिसका मानदेय एक हजार रुपये मिलता है। एक साल में वह 11माह काम करती है, जिसमें उन्हें दस माह का मानदेय मिलता है। एक दिन के अवकाश के 50 रुपये मानदेय के काट लिए जाते हैं। रसोई माताओं ने 10 हजार रुपये मानदेय किए जाने की मांग की है। धरना -प्रदर्शन के बाद रसोई माताओं ने जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल को ज्ञापन देकर मानदेय दस हजार रुपये किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजेश, बिरमो, सुनीता, सविता निवासी बलवा, कविता, संगीता, सुनीता, मोनिका, रणवीरी, बिट्टो, शकीला, अनारकली, गीता, बेबी, कुुसुम, रेखा, श्यामो, कौशल, नफीसा, कमल, उषा, सुशीला, माधुरी, कुसुम आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें