फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुड़ाना में बारिश के चलते गिरी मकान की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुड़ाना में बारिश के चलते छत गिरी
विज्ञापन

शामली।
बारिश के चलते गांव कुड़ाना में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस कारण मलबे में दो बाइक सहित अन्य घरेलू सामान टूटकर खराब हो गया है। पीड़ित युवक ने एसडीएम को जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश के चलते सुबह के समय गांव कुड़ाना में नाले के पुल के पास इमरान पुत्र नूरा के मकान की छत भर भराकर गिर गई है। इस कारण घर के अंदर रखा सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि युवक परिवार को लेकर रिश्तेदारी में गया हुुआ था। सुबह उसकी मां बेगम ने लोहे के गाटर मुड़ने से छत नीचे झुकी देख छोटे पुत्र को अंदर रखा सामान बाहर निकालने को कहा। पुत्र अहसान ने बताया कि जब तक वह पहुंचा तब तक छत पूरी नीचे गिर चुकी थी। जिसके नीचे बेड, अनाज भरी टंकी, दो बाइक और सामान दबकर खराब हो गया है। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर सामान को मलबे से बाहर निकाला। पीड़ित युवक के पिता नूरा ने एसडीएम को जानकारी देते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें