फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप कमांडर ने एनसीसी बटालियन का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

गाजियाबाद ग्रुप हेड क्वार्टर एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसपी सिन्हा ने बृहस्पतिवार को शामली बटालियन का निरीक्षण किया। इस दौरान कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप भाटिया ने सभी एनओ, पीआई स्टाफ का कमांडर से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि एनसीसी भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण इकाई है। जिसके अंतर्गत कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण देकर रक्षा सेवाओं के लिए तैयार किया जाता है। किसी भी कैडेट्स का लक्ष्य ड्रिल, वैपन और मैप रीडिंग का प्रशिक्षण लेना नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यक्रमों में उनका प्रतिभाग करना है। किसी भी कैडेट्स का मकसद बी और सी सर्टिफिकेट लेना न होकर आरडीसी कैंप में प्रतिभाग कर राजपथ पर परेड में भाग लेकर अपने कॉलेज व यूनिट का नाम रोशन करना होना चाहिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना, कैप्टन एनएस मान, कैप्टन अनस खान, लेफ्टिनेंट रजनीश कोरी, केपी मलिक, विजय कुमार, विपिन कुमार, सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार, संदीप राणा, जसबीर, किशोर, संजीव कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार, किरणपाल, जैंदर, मनजीत, सुशील, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें