फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के बच्चों ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पॉलीथिन पर प्रतिबंध और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मदरसे के बच्चों ने जागरूकता रैली। बच्चों ने लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला पंसारियान स्थित मदरसा इस्लामिया हयातुल उलूम के बच्चों ने पॉलीथिन का प्रयोग न किए जाने के प्रति जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना नजाकत अली ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विभिन्न मोहल्लों से होते हुए वापस मदरसे में जाकर संपंन हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने लोगों को बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के चलते पॉलीथिन का प्रयोग न बिल्कुल बंद करने के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य मौलाना नजाकत अली ने कहा कि आज लोगों की लापरवाही से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है, जिसके परिणाम खतरनाक हो सकते है। इस अवसर पर हाफिज बुरहान, मोमीन शाह, कारी इकराम, शाहजाद, शाहनवाज अली, महमूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें