हरियाणा- पंजाब और हिमाचल के लिए चलेंगी रोडवेज बसें
शामली। मेरठ-सहारनपुर परिक्षेत्र की यूपी रोडवेज की 112 बसें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए दौड़ेंगी। यूपी रोडवेज की बसों के संचालन के लिए हरियाणा, पंजाब और हिमाचल राज्यों के प्रमुख शहरों के मार्गों का सर्वे व परमिट लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। एक माह में रूटों का सर्वे, परमिट प्रक्रिया व रोड टेक्स जमा की पूरी हो जाएगी।
दो महीने पूर्व यूपी-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच दोनो प्रदेशों में परिवहन सेेवाओं के विस्तार व रोडवेज बसों के संचालन के लिए समझौता हो चुका हैं। दोनो प्रांतों के बीच समझौते का असर धीरे धीरे होना प्रारंभ होना प्रारंभहो गया है। हरियाणा- पंजाब और हिमाचल राज्यों के प्रमुख शहरो के 112 परमिटों का उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहारनपुर-मेरठ परिक्षेत्र के रोडवेज डिपो बसों का संचालन करेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अफसरों के मुताबिक सहारनपुर परिक्षेत्र में शामली और गंगोह अनुबंधित बसों का डिपो है। सहारनपुर परिक्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर व खतौली डिपो 50- 60 रोडवेज बसों का हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के लिए संचालन करेगा। शेष परमिटों का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन मेरठ परिक्षेत्र द्वारा किया जाएगा। अफसरों के मुताबिक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए रूटों का सर्वे, परमिटों के लिए रोड टैक्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। एक माह में रोडवेज बसों के संचालन के लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उधर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य महाप्रबंधक संचालन लखनऊ एचएस गाबा ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल राज्यों के प्रमुख शहरों के परमिटों व रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन में लखनऊ मुख्यालय पर 12 अप्रैल को बैठक होगी। बैठक में मेेरठ, सहारनपुर के आरएम व एआरएम को बुलाया गया है। यूपी रोडवेज की हरियाणा के रोहतक , हिसार, भिवानी, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, चंडीगढ़ समेत हिमाचल पजाब के लिए बेहतर सेवा शुुरू हो जाएगी।
मुख्य मार्ग
1- मेरठ- शामली, करनाल।
2- मेरठ- शामली, पानीपत ।
3- मुजफ्फरनगर, शामली, करनाल।
4- मुजफ्फरनगर, शामली करनाल, कुरुक्षेत्र।
5- सहारनपुर- शामली, करनाल।
6- सहारनपुर-नकुड़, गंगोह चौसाना, बिड़ौली, करनाल।
7- मेरठ- शामली, थानाभवन, जलालाबाद, गंगोह नकुड़, सरसावा यमुनानगर।
8- मेरठ- शामली, थानाभवन, गंगोह, नकुड़, यमुनानगर, अंबाला।
9- मेरठ- शामली, थानाभवन, नकुड़, यमुनानगर चंडीगढ़।
10 - मुजफ्फरनगर, शामली, करनाल कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़।
11- मेरठ- शामली, पानीपत, रोहतक।
12- सहारनपुर- शामली, हिसार, हनुमानगढ़।
13- मेरठ- शामली, जींद, हिसार।
14- मेरठ, शामली, भिवानी ।
15- मेरठ -शामली, कैथल।