फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अप्रैल को पैदल मार्च निकालेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में किसानों की दुर्दशा
विज्ञापन

शामली।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने, गन्ना पर्ची की समस्या और खेतों में खड़ी गन्ने की फसल का सर्वे ठीक नहीं होने सहित किसानों की समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए समाजवादी पार्टी आंदोलन करने की तैयारी में है। आंदोलन के तहत पहले चरण में 10 अप्रैल को शामली शहर से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को हनुमान धाम पर पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता एवं उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार और जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि शामली जिले में किसानों की दुर्दशा हो गई है। तीनों मिलों पर 400 करोड़ से ज्यादा गन्ना मूल्य बकाया है। सुधीर पंवार ने बताया कि किसानों की लड़ाई चीनी मिल वालों से नहीं, बल्कि सरकार से है। इसके अलावा एक साल के भीतर ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं पर 180 से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलोवाट कनेक्शन पर हो गया है। पूर्व में किसानों को एकमुश्त बिल जमा कराने में छूट मिलती थी, लेकिन अब सरकार बिजली की दरों में लगातार वृद्धि कर रही है। इस दौरान उमेश प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें