शहर के वीवीपीजी कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज में पूरे वर्ष में होने वाली खेलकूद, निबंध, हिंदी ज्ञान और अन्य विभागों में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वयंसेवक आकाश और स्वयंसेविका रितिका को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
मंगलवार को वीवीपीजी कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का शुुुुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति सचिव दीपक जैन, उपसचिव आशीष जैन और प्राचार्या डॉक्टर वेदकुमारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंध समिति के सचिव और उपसचिव ने मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ही सामाजिक कार्यों में भागीदारी लेकर नाम रोशन करें। इस दौरान हिंदी विभाग की ओर से निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, आरती गर्ग द्वितीय और सौरभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान में सवेरा प्रथम, मंजू द्वितीय व मीनू कश्यप तृतीय रही। अपशिष्ट पदार्थ प्रतियोगिता में वैशाली प्रथम, रेखा द्वितीय और विकास तृतीय रहा। राजनीति विज्ञान विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, निकिता द्वितीय व वैष्णवी ने तृतीय स्थान पाया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आरती प्रथम, शिवानी द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रही। भूगोल विभाग की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनुज प्रथम, शिवानी द्वितीय व समीर तृतीय रहा। अर्थशास्त्र विभाग में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में वर्षा तरार प्रथम, रचना कोरी द्वितीय व अनुकृति तृतीय रही। इसके साथ ही सात दिवसीय एनएसएस शिविर में हुए कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक आकाश वर्मा और सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका रीतिका को चुना गया। वहीं, कॉलेज में हुई खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉक्टर वेद कुमारी ने विजेता छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉक्टर मंजू मगन, डॉक्टर अनुप्रिता, भीष्म, डॉक्टर भूपेंद्र, डाक्टर छवि, गुंजन, अरविंद कुमार और दिनेश आदि मौजूद रहे।