फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने बस्ती की महिलाओं को सिखाई रंगोली बनानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट सिकंदरपुर में चल रहे सेवायोजना शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने गांव सिकंदरपुर में रंगोली बनाई। साथ ही मलीन बस्ती की महिलाओं व लड़कियों को रंगाली बनानी सिखाई।
विज्ञापन

कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रही डॉक्टर मंजू गर्ग ने रंगोली के द्वारा घर को सजाने के बारे में जानकारी दी। कॉलेज की प्राचार्या डाक्टर दीपिका गोयल ने सभी स्वयंसेवकों को शिविर में सिखाए जा रहे सभी कार्यों की जानकारी दी। वहीं, विद्यार्थियों से सभी बातों को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा है। सभी स्वयंसेविकाओं ने पास की मलीन बस्ती में पहुंचकर वहां पर महिलाओं व लड़कियों को सुंदर सुंदर रंगोली बनाना सिखाया। शिविर का संचालन पवन कुमार, अखिलेश, कीर्ति, रूपा, भारती ने किया। भाग लेने वाली छा़त्राओं में शिवानी, खटियान, निकिता, संगम, अंजली, काजल, प्रवीन आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रबंधक विजय तोमर ने सभी प्रतिभागियों को समाजसेेवा के लिए प्रेरित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें