फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में शॉर्टसर्किट से लगी आग
विज्ञापन

कांधला (शामली)। शॉर्टसर्किट से कांधला स्थित एक मकान में आग लगने पर हजारों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। दूसरी ओर, कस्बा एलम में भी एक मकान में आग लगने से घर का पूरा समान जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान डंगडूंगरा निवासी हसीन मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीडित के अनुसार बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। अचानक मकान में शॉट सर्किट से घर के अंदर रखे सामान में आग लग गई। कुछ देर में ही आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। मकान में आग लगने से परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। घर में मौजूद लोग शोर मचाते हुए मकान से बाहर निकल गए। मोहल्लेवासियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह पानी व रेत से आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग लगने से उसके घर में रखा हजारों की कीमत का समान जलकर राख हो गया। दूसरी ओर कस्बा एलम मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सतीश कश्यप व सुंदर कश्यप दोनों भाइयों के मकान आसपास में ही स्थित है। बुधवार रात्रि के समय सतीश के मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। घर के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह से वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ देर में ही आग की लपटों ने पास स्थित सुंदर के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों भाइयों के मकान का पूरा समान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें