फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी,कई विभाग के अफसरों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी
विज्ञापन

शामली/ बाबरी। जिलाधिकारी ने शीतकालीन भ्रमण के दौरान करौंदा हाथी गांव में मृतक किसान के विरासत समय पर नहीं चढ़ाने पर लेखपाल को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। गांव में पेयजल आपूर्ति करने वाली टंकी की वाल्व खराब पाए जाने पर डीएम ने जल निगम के अफसरों के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शीतकालीन भ्रमण के दौरान करौंदा हाथी व बुटराड़ा गांव मे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। हाथी करौंदा गांव में मृतक किसान के विरासत समय पर न चढ़ाने पर डीएम नाराज होगए। लेखपाल को फटकार लगाते हुए मृतक किसानों की विरासत समय अवधि पर खतौनी में दर्ज कर वारिसान को खतौनी उपलब्ध कराएं। तहसीलदार को लेखपाल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो के सत्यापन करने के बाद ग्राम प्रधानों को पेयजल की टंकी को सुचारु रूप से चलाने हेतु ग्राम निधि से खर्च कर पानी की सप्लाई चालू कराए। गांव में पेयजल आपूर्ति करने वाली टंकी की वाल्व खराब पाए जाने पर डीएम ने कड़ीे नाराजगी जाहिर की और जलनिगम के अफसरों को तुरंत मौके का निरीक्षण करने को कहा। पेयजल अधिकारी ने जांच कर जिलाधिकारी को वाल्व खराब होने की जानकारी दी। उन्होंने वाल्व ठीक कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कुपोषण तथा अतिकुपोषण बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु आंगनबाड़ियों द्वारा समय से पंजरी तथा सत्तू वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम ने शौचालयों के बारे में भी जानकारी लेते हुए कहा कि गांव में कोई आदमी खुले में शौच न जाए। ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत पर पंजाब नेशनल बैंक करौंदा हाथी द्वारा प्रबंधक को बुलाकर फटकार लगाते कहा कि समूह के खाते क्यों नहीं खोल जा रहे हैं। उन्होंने शाखा प्रबंधक को शीघ्र समूह के खाते शीघ्र खुलवाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सचिव को समूह के खाते खोलने की रिपोर्ट तलब की है। बैठक में डीडीओ बलराम कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार राकेश त्यागी, सीएमओ डाक्टर राजकुमार एसीएमओ सफल कुमार, जिला दिव्यांग अधिकारी प्रसून राय सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें