फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, हंगामा
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला दयानंदनगर में झोलाछाप महिला डाक्टर के मकान में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर दयानंदनगर में स्थित एक झोलाछाप डाक्टर के यहां डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। रविवार की शाम महिला की डिलीवरी होनी थी। डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस महिला ने हंगामा कर दिया। महिला के हंगामे के बाद पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मकान में चल रहा है पूरा अस्पताल
जिस जगह महिला का प्रसव कराया जा रहा था। वह एक मकान था। इसी मकान में कई महीनों से पूरा फर्जी अस्पताल चलाया जा रहा है, जहां पर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जाती है। रोजाना यहां पर दो-तीन महिलाओं की डिलीवरी हो जाती है। बताया जाता है कि डाक्टर के पास ना तो कोई डिग्री है और ना ही अस्पताल का रजिस्ट्रेशन।
विज्ञापन


मामला बेहद गंभीर है, इसके बारे में जानकारी नहीं है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी
-डाक्टर सुशील
एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें