फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में मंगलपुर और वॉलीबाल में खुरगान की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आदर्श ग्राम अकबरपुर सुनहेटी में सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। क्रिकेट में मंगलपुर और वॉलीबाल में खुगरान की टीम विजयी रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत मेरठ क्षेत्र प्रमुख कवल कुमार और मंगलपुर से बीडीसी सदस्य कंवरपाल ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न गांव केे युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्ड़ी में सुनहेटी की टीम ने बाजीमारी तो किक्रेट में मंगलपुर की टीम विजेता रही। वॉलीबाल में खुरगान की टीम विजेता बनी। एक हजार मीटर दौड़ में सचिन कुमार प्रथम, बालेश्वर कुमार द्वितीय और संजीव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सूर्य नमस्कार में ऋतिक कुमार प्रथम, सावन द्वितीय और बादल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके सूर्या फाउंडेशन के शिक्षक शशिकांत, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, बीरसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें