फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। जलालाबाद नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत नवनिर्वाचित बोर्ड अध्यक्ष-सभासदों की पहली बैठक सोमवार को होगी। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में बैठक की पूरी तैयारी करा दी है।
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर शिविर
जलालाबाद। कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में सोमवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें शुगर जांच, आंखों की जांच आदि सभी जांच करते हुए दवाईयां दी जाएगी। यह जानकारी मंदिर समिति के सुशील जैन ने दी।

अखंड सुंदर कांड का पाठ कर शांति समृद्धि की कामना
जलालाबाद(शामली)। कस्बे की सुंदर कांड समिति ने प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर के प्रांगण में अखंड सुंदर कांड का पाठ किया। पाठ के उपरांत भजनों के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। वहीं सामूहिक रुप से कस्बे में सुख, शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। भजन गायकों में सुंदर कांड समिति के बोधराज नारंग, अवनीश आहूजा, मदनलाल, रोबिन वालिया, श्यामसुंदर नारंग, पंडित राधेश्याम, वंदना शर्मा, राखी, पूनम, योगेश देवी रहे। कार्यक्रम में राजेश सैनी सभासद, सुभाष, भोला सैनी, पिन्टू सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें