पाठशाला में किसानों को दी जानकारी
शामली। गांव भैंसवाल में आयोजित किसान पाठशाला में अधिकारियों ने किसानों को फसलों से आय दोगुनी करने के अलग अलग तरीके बताए। किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के साथ ही खेती के साथ साथ अन्य व्यवसाय करने की जानकारी दी।
शुक्रवार को किसान पाठशाला द मिलियन फारमर्स स्कूल के चौथे दिन शामली ब्लाक के गांव सिलावर में किसान पाठशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुुुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसंन चौधरी ने किया। उन्होंने किसानों को आय बढ़ाने के लिए उन्नतशील बीजों की बुवाई करने की सलाह दी। वहीं, खेतों को समतल करते हुए हल्की सिंचाई करने के लिए भी प्रेरित किया। कृषि विशेषज्ञ विरेंद्र सिंह ने कृषि यंत्रों के प्रयोग करने की सलाह दी, जिससे समय की बचत कर अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके। वहीं, जुताई के लिए हैपिसीडर, लाइन में बुवाई के लिए सीडड्रिल, फसल कटाई के लिए कंबाईन व रीपर का प्रयोग करने की सलाह दी। उपकृषि निदेशक डाक्टर रामवीर कटारा ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की पूरी जानकारी दी। इसके लिए रेडियो पर कृषि चर्चा सुनने तथा कृषि की खेती के साथ पशुपालन से अपनी आय बढ़ाने की सलाह दी। इसके साथ ही सभी को गन्ने की अधिक पैदावार के लिए गन्ने की उन्नतशील प्रजाति जैसे 238, 118 आदि बोने के लिए कहा। फसल अवशेष का प्रयोग खाद के रूप करने के लिए प्रेरित किया। जैविक खेती, सब्जियों में शिमला मिर्च, मसरुम आदि से आय दोगुनी करने की बात कही। उप परियोजना निदेशक सुबोध कुमार ने कृषकों को संरक्षित खेती अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान मांगेराम, यशपाल मलिक, अंकुर, उदयबीर, रुपेंद्र, चंद्रहास, आजाद आदि मौजूद रहे।