फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए घर जमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया व्यक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। घर जमाई बनकर ससुराल में रह रहा व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिसके बाद उसकी पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली। व्यक्ति के भतीजे ने कोतवाली में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है।
रविवार शाम गढीपुख्ता निवासी नरेंद्र ने अपने अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में अवगत कराया कि उसके चाचा ऋषिपाल की शादी अकबरपुर सुन्हेटी निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद 15 साल से उसका चाचा अकबरपुर सुन्हेटी में ही रह कर ईंट भट्ठे मजदूरी करता था। कई महीनों से उसके चाचा का कोई पता नहीं है। आरोप है कि उसकी चाची ने दूसरे युवक के साथ शादी कर ली है, जिस पर उन्हें डर है कि कही ऋषिपाल के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। पीड़ित ने तहरीर में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट पर निर्माण को लेकर विवाद
शामली। दिल्ली रोड निवासी राहुल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दिल्ली रोड पर एक प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था। यह प्लॉट उसका है, लेकिन इस पर दूसरे पक्ष के साथ उसका विवाद चल रहा है, यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि रविवार को दूसरा पक्ष प्लॉट पर अवैध निर्माण कर रहा है। इस पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई और निर्माण कार्य रुकवा दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें