फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का 30वें दिन बेमियादी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लाक स्तरीय बेमियादी धरना 30वें दिन डीपीओ कार्यालय के बाहर मैदान में जारी रहा। शनिवार को कैराना मेें सीडीपीओ कार्यालय पर बेमियादी कार्यालय जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के मोहल्ला रेलपार में स्थित डीपीओ कार्यालय के सामने मैदान में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लाक स्तरीय बेमियादी धरना 30वें दिन जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 18 हजार रुपये मासिक मानदेय और सहायिकाओं का 9500 रुपये मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। मांगे पूरी होने तक बेमियादी प्रदर्शन जारी रहेगा। शनिवार को कैैैराना में सीडीपीओ कार्यालय में आंगनबाड़ियों का बेमियादी धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष मोनिका शर्मा, मौसमी, संगीता,सुदेश, अंजू, रीमा, अनिता, शर्मिष्ठा, कौशल्या, संजिता, सविता, पवन, पूनम, रेखा रानी, सुनीता, मंजू, कविता, सरिता, सुशीला, मुकेश, निर्मला, रीता, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें