उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया व्रत का समापन
शामली।
शहर में छठ पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। काफी संख्या में भक्तों ने हनुमान धाम स्थित शिव सरोवर में पूजा अर्चना तक परिवार की खुशहाली की कामना की। भक्तों ने सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना कर अपने व्रत का समापन किया।
शुक्रवार को हनुमान धाम पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पूर्वांचल के लोगों का पवित्र त्योहार छठ पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा उल्लास एवं भक्ति भावना के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर पूर्वांचल की महिलाओं व पुरुषों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर पूजा अर्चना करते हुए परिवार में सुख शांति की कामना करते हुए अपने व्रत का समापन किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। व्रती महिलाओं ने घंटों पानी में खड़े होकर फलों व सब्जियों की टोकरी हाथ में लेकर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की।