फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलदल में तब्दील हो चुका ऊन-थानाभवन लिंक मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

थानाभवन-ऊन लिंक मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील होकर दलदल का रूप धारण कर चुका है। आए दिन मार्ग पर वाहन फंसे रहते हैं और कई-कई घंटों जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

नगर से ऊन जाने वाले मार्ग पर कई माह से रेलवे के अंडरपास का निर्माण कार्य बंद होने के कारण यातायात का आवागमन रेलवे स्टेशन के पास लिंक मार्ग से हो रहा है। छह माह से अवैध खनन कर रेत लाने वाले सैकड़ों ओवरलोड ट्रकों के प्रतिदिन आवागमन से यह लिंक रोड जर्जर हालत में पहुंच गया है। गत माह बरसात के बाद इस मार्ग में बने गड्ढों में पानी भर जाने व सड़क के किनारे कच्ची मिट्टी के कारण लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क में दलदल हो जाने से गांव खानपुर , हसनपुर , भनेडा , मानकपुर , बून्टा गुराना , पल्ठेडी , कच्ची गढ़ी , जाफरपुर के ग्रामीणों का नगर में आवागमन बंद हो गया है। गांव हसनपुर के प्रधान रजनीश कुमार, भनेड़ा के ठाकुर ज्ञान सिंह आनंद पुंडीर, मानकपुर के ईश्वर सिंह , पल्ठेड़ी के शरीफ अहमद , कच्ची गढ़ी के खिजर अहमद आदि का कहना है की रेलवे की लापरवाही के चलते अंडरपास की खुदाई के बाद काम बंद हो जाने व अवैध खनन कर रेत से लदे ओवरलोड ट्रकों के प्रतिदिन आवागमन के कारण यह लिंक मार्ग जर्जर हालत में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें