फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे सोमवार को शिवालयों में पूजा -अर्चना व जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को भगवान आशुतोष की पूजा और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटे घड़ियालों की ध्वनि से शिवालयों में हर हर महादेव का जयघोष गूंज उठा।
शहर के श्रीहनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर मंदिर, शिवचौक, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, कुड़ाना रोड सदाशिव मंदिर शिव दुर्गा मंदिर रेलपार बाईपास, बुढ़ाना रोड श्रीबलभद्र मंदिर, कैैराना रोड़ स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, गौशाला रोड स्थित मुक्तेश्वर धाम सती मंदिर आदि शहर के मंदिरों में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। वहीं, शहर के बड़ा बाजार स्थित श्रीठाकुरद्वारा मंदिर में गौरी- गणेश पूजन विधि विधान से संपन्न कराया कराया गया। साढ़े आठ बजे शिव पार्थिव पूजा एवं रुद्राभिषेक 11 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा घी- शहद, बुरा, पंचामृत गंगाजल से विधि विधान और मंत्रोचार के साथ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य यजमानों में देवेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार, नितिन कुमार गोयल, सोनू शर्मा, जयप्रकाश, धर्मवीर वर्मा, प्रदीप गोयल आदि शामिल रहे। भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना के बाद आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें