फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल पर मरम्मत कराने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना पुल के एक हिस्से के एक फीट नीचे धंसने का समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। बुधवार को पीडब्लूडी की टीम ने यमुना पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

पानीपत रोड यमुना पुल का यूपी साइड से जुड़ा हिस्सा एक फीट नीचे धंस गया था और पुल के पिलर में दरारे आ गई थीं। पुल की रेलिंग भी जगह जगह से टूटी होने के कारण कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। अमर उजाला में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन नींद से जाग गया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के की टीम ने सुबह से ही यमुना पुल पर डेरा डाल लिया था। सुपरवाइजर मुकेश कुमार ने बताया कि मजदूरों को लगाकर यमुना पुल की टूटी रेलिंग ठीक करा दी गई है। इसके साथ ही पुल का हिस्सा धंसने वाले स्थान पर ईंटें डलवा दी है। बृहस्पतिवार को उस हिस्से की मरम्मत कराई जाएगी। ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें