फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील जाटव बने बसपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने कुछ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया है, जिसके चलते शामली के जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम के स्थान पर सुनील जाटव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शामली जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता ही मुखर हो रहे थे। पूर्व में कई बार पार्टी हाईकमान को इस बारे में शिकायत भेजी गई थी। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि अरविंद गौतम पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करते हैं, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग की थी। उधर, सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन, जोन इंचार्ज डाक्टर पुरुषोत्तम और नरेश गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बारे में जानकारी दी। उसमें कहा गया कि सुनील जाटव को शामली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। इसके अलावा ऋषिपाल गौतम, सुशील नहारिया, जगपाल नानौता और शिवकुमार कश्यप को जिला प्रभारी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें