फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपट दौड़ रही डग्गामार, खानापूरी कर रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपट दौड़ रही डग्गामार
विज्ञापन

कैराना। कैराना-पानीपत रूट पर अवैध रूप से डग्गामार जीपों का संचालन किया जा रहा है। डग्गामार जीपों के संचालन से रोडवेज को लाखों रुपये राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही यह वाहन हादसों का कारण भी बन रहे हैं।
कैराना से अवैध रूप से सवारियां भरकर डग्गामार जीपें पानीपत जाती है। इसी तरह पानीपत से कैराना आती है। इन जीपों पर अवैध रूप से छतों पर सवारियों को बैठाकर लाया जाता है, जिस कारण पूर्व में कई हादसे हो चुके है, लेकिन आज तक परिवहन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई ही नहीं की जाती। उधर, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी भी महज अपनी औपचारिकताएं निभाते हुए सोमवार को दिखाई दिए। कोतवाली में हुई वाहनों की नीलामी के बाद प्रक्रिया में शामिल होने आए एआरटीओ शामली कय्यूम अली ने अवैध रूप से दौड़ रही एक डग्गामार जीप को रोककर उनको उसको सीज कर दिया, जबकि उसके बाद पूरा दिन डग्गामार वाहन दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा हो या भाजपा नहीं रुकते अवैध धंधे
कैराना। दोनों प्रदेशों का पुलिस प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है। सपा सरकार में भी यह अवैध वाहन चलते रहे। भाजपा सरकार बनने के बाद भी अवैध कामों पर शुरू में पुलिस-प्रशासन सख्त दिखाई, लेकिन अब पुलिस के सामने ही यह वाहन दौड़ रहे है।
---------------
कैराना में वाहनों की नीलमी में आया हुआ था, एक जीप दिखाई दी तो उसको सीज कर दिया गया। जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद कय्यूम, एआरटीओ
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें