देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए
गढ़ीपुख्ता। द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में बेबी शो के माध्यम से बच्चों ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से जवानों की शहादत को याद किया। स्कूल प्रबंधक नूरनवाज खान ने बताया कि आज पूरा देश पुलवामा में शहीद हुए जवानों के साथ खड़ा है। आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद प्रबंधक ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य वैभव गर्ग, अतीक खान, डॉ अकबर, हिमानी, नीलम चौधरी, रिया, मयंक, वैशाली, अनोश, नाजली मुमताज, शदब आदि मौजूद रहे।