फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर का दूसरा दिन, योग व पौढ़ शिक्षा की छात्रों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा से वंचित लोगों को अक्षर ज्ञान कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई के सात दिवसीय शिविर में दूसरे दिन प्रथम बौद्धिक सत्र की शुरुआत योग के द्वारा की गई। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा प्रौढ़ शिक्षा अभियान चलाया गया । छात्रों की विभिन्न टोलियां बनाकर सिंभालका गांव में गई और शिक्षा से वंचित बुजुर्गों को अक्षर ज्ञान कराया गया। शिक्षा के महत्व को समझाया गया।
विज्ञापन

रविवार को वीवी इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सिंभालका गांव में आयोजित दूसरे दिन शिविर में प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगाचार्य मनोज गोस्वामी, डॉक्टर कुमुद शर्मा ,प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एस के आर्य व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनुराग शर्मा आदि संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रथम बौद्धिक सत्र की शुरुआत योग के द्वारा की गई। योगाचार्य मनोज गोस्वामी और कुमुद शर्मा ने छात्रों को विभिन्न आसनों एवं यौगिक क्रियाओं को अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को मयूरासन, ताड़ासन ,भुजंगासन के साथ साथ प्राणायाम भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनुराग शर्मा ने छात्रों को बताया कि आज के तनाव भरे समय में किस प्रकार से योग और मेडिटेशन के द्वारा स्वस्थ रहा जा सकता है। शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा प्रौढ़ शिक्षा अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों की विभिन्न टोलियां बनाकर सिंभालका गांव में गई। कार्यक्रम में विशाल चौहान, कासिम, प्रिंस चौहान, संदीप कुमार, मोहम्मद ,असलम, सागर शर्मा, सोहेल अहमद, सोनू कुमार, विपिन कुमार ,शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें