फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ामली की बेटर्यां ने दिल्ली विश्वविद्यालय टॉप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली की बेटी ने दिल्ली विश्वविद्यालय टाप करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। एमएससी केमिस्ट्री में 2100 कुल अंकों में से 1731 अंक प्राप्त करके शिल्पा शर्मा को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायड़ु ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शामली शहर के आर्यपुुुरी नाला रोड निवासी राजीव शर्मा की पुत्री शिल्पा शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदु महाविद्यालय में वर्ष 2013 में बीएससी में प्रवेश लिया था। इस साल एमएससी केमिस्ट्री की परीक्षा में कुल 2100 अंकों में से 1731 अंक प्राप्त करके दिल्ली विश्वविद्यालय को टॉप करके शामली जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 19 नवंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में शिल्पा शर्मा को उपराष्ट्रपति से गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है। शिल्पा के पिता स्वास्थ्य विभाग में ऊन सीएचसी में पर्यवेक्षक पद पर तैनात हैं और मां गृहणी है। उसकी कामयाबी के पीछे माता-पिता और गुरुजनों की प्रेरणा काम कर रही है। केमिस्ट्री में पीएचडी कर रही शिल्पा वैैैज्ञानिक बनना चाहती है। बेटी के दिल्ली विश्वविद्यालय टॉप करने पर माता-पिता बहुत खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें