शामली। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि आरके इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र देवांश आत्रेय का शानदार प्रदर्शन पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय पहुंचने पर उसका अभिनंदन किया गया। विद्यालय अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग ने छात्र को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आचार्य रामनाथ, प्रवेंद्र तोमर, मनोज भारद्वाज, अक्षय जिंदल, विजेंद्र गौतम, घनश्याम वशिष्ठ, लोकेंद्र कुमार, लक्ष्मी गोयल, अंजलि जैन, छवि शर्मा, उमा, देवी, सुमन शर्मा, पूजा शर्मा, अमित कुमार, मोहित मित्तल, सतीश आत्रे, घनश्याम सारस्वत, लोकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।