फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन छीनने के आरोप में दबोचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से चेन छीनने के आरोप में दबोचा युवक
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला दयानंदनगर में महिला से चेन झपट कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहल्ला दयानंदनगर निवासी राधिका शनिवार सुबह गली में टहल रही थी। इसी दौरान युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झटक ली तथा भागने लगा। महिला ने शोर मचाया, तो लोग इकट्ठा हो गए और पीछा करके आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से चेन भी बरामद हो गई। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राज शहर के मोहल्ला पंसारियान का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सफाई कार्य के लिए मोहल्ले में पहुंचा था। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद उसको न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। गैंगेस्टर एक्ट के तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन

शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे मुजफ्फरनगर बस अड्डे के पास से अर्जुन पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला रेदासपुरी, दीपक पुत्र सत्यपाल और विकास पुत्र सतबीर को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपी गैंगेस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें