फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाढ़ और एलम के कॉलेज की टीम रही कबड्ड़ी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लिसाढ़ और एलम कॉलेज की टीम रही कबड्डी विजेता
विज्ञापन

शामली। शहर के आरके इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्कूलों की तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। शुरुआत कबड्डी प्रतियोगिता से हुई। मंगलवार को बरसात के कारण केवल दो मैच ही खेले जा सकें। बचे हुए कॉलेजों की टीम के मुकाबले बुधवार को होंगे। पहले दिन हुए मुकाबलों में लिसाढ़ और एलम के कॉलेज की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मंगलवार से माध्यमिक खेल कार्यक्रम का तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता से शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन शहर के आरके इंटर कॉलेज के मैदान पर हुआ, जिसमें लगभग 12 कॉलेजों की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के मैनेजर ब्रहम सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया। उन्होंने सभी से मेहनत व लगन से खेलते हुए कॉलेज का नाम रोशन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पहला मैच लिसाढ़ और थानाभवन के बीच हुआ। लिसाढ़ के इंटर कॉलेज की टीम ने 50-34 से मैच जीत लिया। जिसके बाद दूसरा मैच एलम इंटर कॉलेज व शामली के सत्यनारायण इंटर कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें 32-29 से एलम इंटर कॉलेज विजयी रहा। तीसरा मैच नोजल व बाबरी के बीच हुआ, जो कि बरसात के कारण बीच में ही रोकना पड़ा। कॉलेज प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात न हुई तो बची हुई कॉलेजों की टीमों के मैच बुधवार को निर्धारित समय पर कराए जाएंगे। इस दौरान खेल शिक्षक विकास तोमर, अमरपाल सिंह, योगेंद्र मलिक, फूल कुमार, विरेंद्र सिंह, ओमसिंह, मदनपाल सिंह, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें