बरसात के बाद नई बस्ती कांधला देहात में जलभराव होने के लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला नई बस्ती कांधला देहात निवासी लोग पिछले काफी दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बस्ती वासी उमेद, सुलेमान, रफाउल, लुकमान, शहजाद, सलीम, रहबर, यामीन, भूट्टू, शाहिद, असलम, के अनुसार बस्ती में पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले को काफी दिनों पूर्व पालिका प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया था। इसके कारण बस्ती से पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। आए दिन बस्ती के लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। दो दिनों से चल रही बारिश के चलते बस्ती में एक बार फिर से जलभराव की समस्या पैदा हो गई। आरोप है कि बार बार शिकायत के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि पूर्व में समस्या के समाधान के लिए बस्ती के लोगों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन जनप्रतिनिधियो के द्वारा आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त करा दिया था, लेकिन आज तक बस्ती के लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।