पूर्वी यमुना नदी में डूबे बालक का कोई सुराग न लगने के कारण परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने सीएम को पत्र लिखकर बालक को बरामद किए जाने की मांग की है।
एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के गाव नाला अपने ननिहाल में आए गुड्डू उर्फ गोली पुत्र जसबीर सिंह निवासी किशनपुर बिराल नहर में नहाते समय डूब गया था। सूचना के बाद गांव के लोगों के साथ परिजनों ने बालक की तलाश की थी, लेकिन कोई बालक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। बालक को तलाश करने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोरों के साथ पूरी कोशिश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बालक का कोई सुराग नहीं लग पाने के कारण परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने सीएम को पत्र भेजकर बालक को बरामद करने की मांग की है।