फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से फल व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मकान में चिनाई का काम बंद होने पर मेन लाइन से बिजली का तार जोड़ रहे फल व्यापारी की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

आर्यपुरी देहात बस्ती निवासी मोहम्मद राशिद (32) बाहर मंडियों से थोक में फल लाकर कैराना में सप्लाई करता था। राशिद के मकान में चिनाई का कार्य चलने के कारण शनिवार दिन में मुख्य लाइन से बिजली सप्लाई काट दी गई थी। शनिवार की रात साढे़ आठ बजे काम बंद होने पर राशिद मकान की छत पर चढ़ कर बिजली का तार जोड़ने लगा। इसी दौरान उसे करंट लगा और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। परिजन राशिद को शामली में प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें