फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कांवड़ यात्रा 201

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान बीकानेेेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चल पाएगी। जिस कारण राजस्थान समेत कई राज्यों की सवारियों को दूसरे संसाधनों से हरिद्वार जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर से दिल्ली और शामली होकर हरिद्वार के लिए सप्ताह के तीन दिन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन होता है। बीकानेर से रेवाड़ी दिल्ली-वाया शामली होकर हरिद्वार तक प्रत्येक शनिवार को संचालन होता है। यह ट्रेन तीन माह के लिए अस्थाई रुप से संचालन होता है। सात जुलाई शनिवार को बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शामली होकर हरिद्वार के लिए संचालन नहीं हो पाया है। इस संबंध में शामली रेलवे के स्टेेशन पर तैनात अधिकारियों के मुताबिक बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन और बंद करने की सूचना राजस्थान रेलवे द्वारा नहीं दी है। उधर, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर शहर से रेवाड़ी और दिल्ली-शामली होकर हरिद्वार जाने के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बंद हो गई है। समझा जा रहा है कि यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान नहीं चलेगी। ांवड़ यात्रा के दौरान राजस्थान के बीकानेर शहर से हरियाणा के रेवाड़ी-दिल्ली व शामली होकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन न होने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन के संचालन पर अधिकारियों को संशय
हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन का निर्णय अभी तक रेलवे नहीं कर पाया है। रेलवे अधिकारियों को संशय है कि पिछले साल की तरह इस साल भी हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन नहीं चल पाएगी। रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि कांवड़ स्पेशल ट्रेन दिल्ली से लेकर शामली तक निर्धारित समय के अनुसार चलती है। शामली से टपरी होकर हरिद्वार तक लेट हो जाती है। इस स्पेशल ट्रेन के लेट हो जाने से वापसी में पांच घंटे से लेकर दस घंटे तक लेट हो जाती है। इस ट्रेन के लेट हो जाने से दिल्ली-शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों पर असर होता है। रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन का रेलवे के अधिकारिक तौर पर अभी निर्णय नहीं हो पाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें