फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत इफ्तखारउल हसन की बेटी का इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत इफ्तखारउल हसन की बेटी का इंतकाल
विज्ञापन

कांधला।
इस्लामिक धर्मगुरु की पुत्री का मेरठ स्थित निजी चिकित्सालय में बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक छा गया। सोमवार दोपहर बाद उनका शव कांधला लाया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल ईदगाह कब्रिस्तान में शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी विख्यात इस्लामिक धर्मगुरु हजरत मौलना इफ्तखारउल हसन की 70 वर्षीय बेटी नजमा की शादी सहारनपुर निवासी हजरत मौलाना सल्हा के साथ हुई थी। करीब एक माह से वह फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते बीमार चल रही थीं और मेरठ के आनंद हास्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल की सूचना के बाद कस्बा कांधला और देहात क्षेत्र में शोक छा गया। उनका शव शाम चार बजे कांधला लाया गया। गमगीन माहौल में ईदगाह कब्रिस्तान में ले जाकर उनका शव सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान कस्बा कांधला और आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें