फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन जोहड़ी के शूटरों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन जौहड़ी के शूटरों का दबदबा
विज्ञापन

शामली। गांव लिलौन में मनव्वर मंसूरी शूटिंग रेंज पर चल रही सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन जौहड़ी (बागपत) के निशानेबाजों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

शूटिंग रेंज के अध्यक्ष मनव्वर मंसूरी ने बताया कि एयर पिस्टल वूमेन जूनियर में हिना अली, सोनल तोमर बढ़त बनाए हुए हैं। सब जूनियर एयर पिस्टल में जौहड़ी (बागपत) की अनिस्का कौशिक, एयर रायफल जूनियर एनआर स्पर्धा में अजय कुमार ने बढ़त बनाई। वहीं, सहारनपुर के बजाज इंटरनेशनल स्कूल के पारस कुमार एयर रायफल सब जूनियर स्पर्धा में बढ़त बनाए हुए हैं। एयर रायफल पीप साइट में शामली की सोनल कुमार ने बढ़त बना रखी है। सोमवार को हुए मुकाबलों के दौरान नदीम मंसूरी, मनीष बालियान और संदीप मलिक ने रेफरी की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले मंगलवार को होंगे। समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान शूटिंग क्लब के संरक्षक राजकुमार जैन, संदीप नामदेव, सतेंद्र सिंह और गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें