बाइक सवार सहित चार लोग घायल
शामली।
रेलपार में रजवाहे की पटरी पर बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक और ई-रिक्शा में सवार एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में लाया गया।
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी महिला सुनीता अपनी नौ वर्षीय बेटी मुन्नी और भाई के साथ शामली में एक अस्पताल में आ रही थी। कुड़ाना अड्डे के पास से उसने रेलपार स्थित एक डॉक्टर के यहां जाने के लिए ई-रिक्शा पकड़ी। जब उनकी ई-रिक्शा एसपी ऑफिस के पास पहुंची, तो उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक और ई-रिक्शा रजवाहे में गिर गई। इसमें बच्ची मुन्नी, उसकी मां सुनीता और बाइक चालक अमित ई-रिक्शा के नीचे दब गए। राहगीरों की मदद से सभी को वहां से निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।