दंगल के आयोजकों और दर्शकों में गालीगलौज
चौसाना (शामली)। गांव सुंदरनगर में चल रहे तीन दिवसीय दंगल के आयोजन में बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। दंगल के आयोजक और कुछ दर्शकों के बीच गाली गलौज हुई, जिससे हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाल ली।
बुधवार से चौसाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में दंगल का आयोजन हो रहा है। उसमें शामली जिले के साथ ही हरियाणा और आसपास क्षेत्र के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांव मुंडेड निवासी काली पहलवान और कैराना निवासी फैसल के बीच कुश्ती का मुकाबला हुआ। उसमें फैसल ने काली को परास्त कर दिया, लेकिन रेफरी ने उस पर अपनी संतुष्टि नहीं दी। इसी बीच चौसाना निवासी एक युवक ने ने उत्सुकता में फैसल पहलवान के लिए अन्य दर्शकों से इनाम मांगना शुरु कर दिया। इस पर आयोजकों ने आपत्ति जताई, तो युवक गाली गलौज करने लगा। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामा करने वालों को शांत किया। इसके बाद दंगल में अन्य मुकाबले कराए गए। चौकी प्रभारी नेमचंद का कहना है कि दंगल के दौरान मामूली विवाद हुआ था।