फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय निरीक्षक ने किया बीएसए कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ से आए मंडलीय निरीक्षक मदन सिंह ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। पहले दिन उन्होंने बीएसए कार्यालय में मिड-डे मील, रजिस्टर, शिक्षकों का जीपीएफ, ऑनलाइन शिकायतों, जन शिकायतों का रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर का विवरण चेक किया उन्होंने बताया कि कार्यालय के स्टाफ में जानकारी का अभाव होन से काफी खामियां मिली। मिड-डे मील में सूचना का डाटा स्पष्ट नहीं मिला। मान्यता प्राप्त स्कूलों की ओर से टीसी पर कराए गए काउंटर हस्ताक्षर का डाटा आज तक भी रजिस्टर में नहीं लिखा गया। कार्यालय बाबू से शिक्षकों का जीपीएफ दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि वह मुजफ्फरनगर कार्यालय में रखे है। उन्होंने जल्द से जल्द शिक्षकों का जीपीएफ का पूरा डाटा शामली कार्यालय मंगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी को नियमों के अनुसार ही कार्य करने और सभी का पूरा डाटा रजिस्टर में रखने के लिए कहा। सभी ऑनलाइन शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। फिलहाल उन्हें चार शिकायतें लंबित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें