फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिंझाना सीएचसी में मिले एक्सपायर मिले आयरन इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

ज्वाइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग सहारनपुर ने सीएचसी झिंझाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिस्पेंसरी में एक्सपायर दवाइयां मिलने पर उन्हें नष्ट कराया। महिला वार्ड में प्रसूताओं से विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में हकीकत जानी। इसके बाद मुख्य बाजार में झोलाछाप के यहां छापा मारकर उनसे अपनी डिग्री लेकर सहारनपुर आने को कहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी झिंझाना में पहुंचे एमके चावला ज्वाइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग सहारनपुर ने निरीक्षण में सीएचसी प्रभारी डाक्टर तरुण चौधरी से जब पूछा कि तुम्हारे यहां बीपीएम कौन है तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. बाद में बताया कि शकील अहमद है। जेएसवाई योजना में कितनी डिलीवरी गत वर्ष हुई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में कितनी टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा डिस्पेंसरी में रखी दवाइयों में आयरन के इंजेक्शन एक्सपायर डेट के मिलने पर उनको तुरंत नष्ट कराने के निर्देश फार्मासिस्ट को दिए। महिला वार्ड में भर्ती महिला से विभाग द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी की है। साथ ही नवजात बच्चे के रखरखाव के बारे में बताया है। इसके बाद कस्बे के मेन बाजार में दांतों की दवाईयां देने वाले एक झोलाछाप के यहां छापा मारकर उससे उसकी डिग्री की मांग की, लेकिन उसके द्वारा कोई कागज नहीं दिखाने पर उसको अपने कागजों के साथ सहारनपुर ऑफिस में बुलाया है। एडी हेल्थ के नरीक्षण से सीएचसी के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा है। ऐडी हेल्थ एमके चावला ने बताया की निरीक्षण में जो कमियां मिली है, उनको दूर करने के निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें