फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल लदा ट्रक बरामद कर दो आरोपी भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक बरामद कर दो आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन

झिंझाना(शामली)। हरियाणा से दादरी के लिए भेजा गया चावल लदा ट्रक चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के थाना बहालगढ़ की चौकी राई क्षेत्र से गत 25 दिसंबर को ऋषभ स्टार राइस मिल से चावल से लदा ट्रक दादरी के लिए भेजा गया था, मगर ट्रक दादरी नहीं पहुंचा। ट्रक में चावल के पांच पांच किलोग्राम वजन के 4532 बैग लदे थे, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई। राईस मिल के प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा 28 दिसंबर को बहालगढ़ थाने में ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, सोमवार रात झिंझाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ करनाल हाइवे स्थित म्यान कस्बा के पास खंडहरनुमा ढाबे से चेकिंग के दौरान चावल से लदा ट्रक बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से गोपाल पुत्र पूरण और गोविंद पुत्र नरेंद्र नविासी पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि ट्रक और चावल को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में हरियाणा पुलिस को भी सूचना दे दी गई। हरियाणा के बहालगढ़ थाने की पुलिस ने झिंझाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद झिंझाना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। उधर, हरियाणा पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए मुजफ्फरनगर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें